भारत-अमेरिका के बीच हाल ही में एक अंतरिम ट्रेड समझौते पर सहमति बनी है, लेकिन इस बीच एक ऐसी बात सामने आई जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) की तरफ से जारी एक पोस्ट में भारत का जो नक्शा शेयर किया गया, उसमें पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा दिखाया गया है। खास बात ये रही कि इस नक्शे में PoK को भी अलग से नहीं दिखाया गया, बल्कि पूरे क्षेत्र को एक साथ भारत में शामिल किया गया है।
दरअसल, यह पोस्ट भारत-अमेरिका के बीच व्यापार से जुड़े अंतरिम फ्रेमवर्क को लेकर था। इसमें बताया गया कि इस समझौते से अमेरिकी प्रोडक्ट्स जैसे tree nuts, dried distillers grain, red sorghum और fresh-processed fruits के लिए भारत में नए बाजार खुलेंगे। लेकिन इस पोस्ट के साथ लगे नक्शे ने लोगों का ज्यादा ध्यान खींच लिया।
जारी किए गए इस मैप में कहीं भी Line of Control या कोई अलग विवादित सीमा नहीं दिखाई गई। पूरा जम्मू-कश्मीर एक ही हिस्से के रूप में भारत के नक्शे में शामिल नजर आया। इसी वजह से इसे एक अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
इस घटनाक्रम को पाकिस्तान के लिए एक बड़े झटके के रूप में भी देखा जा रहा है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी इस तरह के आधिकारिक विजुअल्स में सीमाओं का प्रस्तुतीकरण काफी मायने रखता है। हालांकि यह पोस्ट मुख्य रूप से ट्रेड डील से जुड़ा था, लेकिन नक्शे की वजह से यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
भारत-अमेरिका के इस अंतरिम व्यापार समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाना और नए प्रोडक्ट्स के लिए मार्केट एक्सेस आसान बनाना है। वहीं, इसके साथ जारी नक्शे ने कूटनीतिक और राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है।
No comments yet. Be the first to comment!