Rajpal Yadav के सरेंडर के बाद पहली बार बोलीं पत्नी राधा

Rajpal Yadav के सरेंडर के बाद पहली बार बोलीं पत्नी राधा

Rajpal Yadav के सरेंडर के बाद पहली बार बोलीं पत्नी राधा, बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कही दिल की बात

HighLights

  • चेक बाउंस केस पर पहली बार सामने आईं राधा यादव

  • मुश्किल समय में बॉलीवुड के सपोर्ट पर जताया आभार

  • 2 साल डेट करने के बाद 2003 में की थी राजपाल यादव से शादी

नई दिल्ली।
9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में फंसे कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनके समर्थन में आगे आए और आर्थिक मदद तक करने का फैसला किया।

इसी बीच अब उनकी पत्नी राधा यादव ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस कठिन समय में मिले सपोर्ट को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं और इंडस्ट्री का धन्यवाद किया है।

बॉलीवुड के सपोर्ट पर बोलीं राधा यादव

न्यूज एजेंसी से बातचीत में राधा यादव ने कहा कि इस मुश्किल दौर में कई लोग उनके पति के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री का सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है।

राधा ने कहा,
“सभी लोग उनके साथ खड़े हुए हैं। इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिव रही है। मैं उन सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो हमारी मदद के लिए आगे आए।”

इससे पहले राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने भी बताया था कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत यादव जैसे कई कलाकार इस मुश्किल समय में उनकी आर्थिक मदद करने को तैयार हैं। कई सितारे लगातार उनके संपर्क में भी बने हुए हैं।

राधा यादव हैं राजपाल की दूसरी पत्नी

राजपाल यादव की निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उनकी पहली शादी साल 1991 में करुणा यादव से हुई थी, लेकिन बेटी ज्योति के जन्म के समय उनकी पत्नी का निधन हो गया। उस वक्त राजपाल की उम्र सिर्फ 20 साल थी।

कई सालों तक अकेले रहने के बाद साल 2001 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ की कनाडा में शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात राधा से हुई। दोनों ने करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 10 मई 2003 को शादी कर ली।

राजपाल यादव कई बार कह चुके हैं कि राधा उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने न सिर्फ उनका घर दोबारा बसाया, बल्कि पहली पत्नी से हुई बेटी ज्योति की परवरिश की जिम्मेदारी भी पूरी ईमानदारी से निभाई।

0 Comments:

    No comments yet. Be the first to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *