राम्या श्रीराम ने जीता Nat Geo India Worldwide Contest 2025

राम्या श्रीराम ने जीता Nat Geo India Worldwide Contest 2025

राम्या श्रीराम ने जीता Nat Geo India Worldwide Contest 2025, थेय्यम की खास तस्वीर ने दिलाई ग्लोबल पहचान

HighLights:

  • चेन्नई की फोटोग्राफर राम्या श्रीराम बनीं Nat Geo India Contest 2025 की विनर

  • केरल के पारंपरिक थेय्यम अनुष्ठान की तस्वीर को मिली इंटरनेशनल पहचान

  • विजेता फोटो National Geographic के 2026 कैलेंडर में भी शामिल

खबर:

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई की टैलेंटेड फोटोग्राफर राम्या श्रीराम ने अपनी शानदार फोटोग्राफी से देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने Nat Geo India Worldwide Contest 2025 जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ये जीत उन्हें केरल के पारंपरिक थेय्यम अनुष्ठान की एक दमदार तस्वीर के लिए मिली है।

इतना ही नहीं, उनकी ये फोटो National Geographic के 2026 कैलेंडर में भी शामिल की गई है, जो किसी भी फोटोग्राफर के लिए बहुत बड़ा सम्मान माना जाता है।

सांस्कृतिक फोटोग्राफी के लिए जुनून बना सफलता की वजह

राम्या पिछले कई सालों से भारत की परंपराओं और लोक संस्कृति को कैमरे में कैद कर रही हैं। उनके मुताबिक ये अवॉर्ड उनके लिए किसी ऑस्कर से कम नहीं है।

उन्होंने करीब 4 साल तक थेय्यम अनुष्ठान को डॉक्यूमेंट करने में लगाए। ये काम सिर्फ फोटोग्राफी नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का एक मिशन था।

किस तस्वीर ने दिलाई जीत?

विनर बनी ये तस्वीर उत्तर केरल के कन्नूर-कासरगोड इलाके में हुए थेय्यम प्रदर्शन के दौरान ली गई थी। थेय्यम एक बहुत ही रंगीन और ऊर्जावान धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें कलाकार पारंपरिक वेशभूषा पहनकर नृत्य करते हैं।

लेकिन इस तस्वीर को लेना आसान नहीं था। शूटिंग के दौरान छोटे से मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ थी और अचानक अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज हो गईं और धक्का-मुक्की में राम्या का हाथ और कपड़े तक जल गए।

सिर्फ 5 शॉट… और एक ने बदल दी जिंदगी

इस पूरे माहौल में राम्या सिर्फ 5 फोटो ही क्लिक कर पाईं। करीब 8 घंटे इंतजार करने के बाद वो घर लौटीं, लेकिन मन में अनिश्चितता थी कि फोटो सही आएगी या नहीं।

बाद में जब उन्होंने तस्वीरें देखीं तो 5 में से 3 धुंधली निकलीं, लेकिन 2 फोटो बिल्कुल सही थीं। इन्हीं में से एक तस्वीर ने उन्हें इंटरनेशनल पहचान दिला दी और वही फोटो Nat Geo Contest की विजेता बन गई।

ये जीत सिर्फ एक फोटो की नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, धैर्य और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके प्यार की जीत है।

आप इनका इंस्टाग्राम चेक कर सकते अगर आपको तस्वीरें देखनी हो - ramyasgraphy

0 Comments:

    No comments yet. Be the first to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *